श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। केकेआर के कप्तान की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच श्रेयस अय्यर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो सेलिब्रिटी स्टेटस से परे नॉर्मल इंसान की तरह सड़क पर वॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

श्रेयस अय्यर पिंक शर्ट और फंकी स्टाइल में सड़क पर घूमते हुए नजर आते हैं। इस दौरान श्रेयस अय्यर को कहते सुना जाता है, 'गाड़ी ढूढ़ते रहते हो क्या तुम लोग।' वहीं अय्यर को उनके लुक और स्टाइल के लिए काफी तारीफ भी मिलती है। श्रेयस अय्यर को आईपीएल 2022 में केकेआर की कप्तानी करते हुए देखा गया था।

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर के लिए ये सीजन अच्छा नहीं रहा और टीम को लीग स्टेज में हारकर बाहर होना पड़ा। हालांकि, बल्ले से श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल का ये सीजन अच्छा रहा। श्रेयस अय्यर ने 14 मैचों में 30.85 की औसत और 134.56 के स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए थे। 

बता दें कि श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया के स्कवॉड में शामिल हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत 9 जून को नई दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेलेगी इसके बाद कटक (12 जून), विशाखापत्तनम (14 जून), राजकोट (17 जून) में भारत के मैच होंगे दोनों देशों के बीच अंतिम टी-20 मैच बेंगलुरु में 19 जून को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार