शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को लेकर अक्सर अफवाहों का बाज़ार गर्म रहता है। इन दोनों को लेकर कोई ना कोई खबर सुर्खियों में रहती है और अब एक बार फिर से ये दोनों लाइमलाइट में आ गए हैं। इन दोनों की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें इन दोनों को साथ देखा जा सकता है और सारा ने तो शुभमन के गले में हाथ भी डाला हुआ है लेकिन इस तस्वीर को देखने के बाद हर फैन इस तस्वीर की सच्चाई जानना चाहता है कि क्या ये तस्वीर सच्ची है या कहीं, इसे AI Deepfake के जरिए एडिट किया गया है।

Advertisement

कुछ ही दिन पहले मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसे AI Deepfake के जरिए बनाया गया था और इस वीडियो को लेकर काफी बवाल भी मचा और अब इसी कड़ी में सारा और शुभमन की ये तस्वीर भी चर्चा का विषय बन गई है लेकिन आपको बता दें कि शुभमन और सारा की ये तस्वीर भी फेक है और इसे भी AI Deepfake के जरिए एडिट किया गया है।

Advertisement

इस वायरल हुई तस्वीर को देखकर लोग भ्रमित हो गए और उन्हें ऐसा लगा कि शायद इन दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है, लेकिन ये सच नहीं है और ये तस्वीर एडिट करके वायरल की गई है। ये तस्वीर सारा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से ली गई है और ओरिजिनल तस्वीर में सारा के साथ शुभमन गिल नहीं, बल्कि उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर हैं।

Also Read: Live Score

सारा ने ये तस्वीर अपने भाई के जन्मदिन के मौके पर 24 सिंतबर को पोस्ट की थी लेकिन कुछ लोगों ने उनकी इस तस्वीर को एडिट करके शुभमन गिल की तस्वीर लगा दी और अब ये तस्वीर वायरल हो रही है ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को सच मान रहे हैं तो ये तस्वीर सिर्फ एक धोखा है। असली तस्वीर आप सारा के इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार