India vs Bangladesh: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गुरुवार (20 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए गिल ने 129 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के जड़े। शुभमन के वनडे करियर का यह आठवां शतक है। 

Advertisement

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

Advertisement

गिल भारत के लिए सबसे तेज आठ वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने 51 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने इसके लिए 57 पारियां खेली थी। 

सचिन तेंदुलकर की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल

गिल चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद कैफ और शिखर धवन ही यह कारनामा कर पाए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने तौहीद हृदोय (100) और जाकेर अली (68) की पारियों के दम पर 49.4 ओवर में 228 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में 5 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। गिल के शतक के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 36 गेंदों में 41 रन और केएल राहुल ने 47 गेंदों मे नाबाद 41 रन बनाए। 

बता दें कि गिल हाल ही में बाबर आजम को पछाड़कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने हैं। इस मुकाबले से पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में लगातार तीन पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार