गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने सोमवार (15 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2023 के 62वें मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। गिल ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 58 गेंदों में 13 चौकों और 1 छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 58 रन 14 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। इस शतकीय पारी के साथ गिल ने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

तोड़ा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

Advertisement

23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने के मामले में शुभमन पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, इस पारी के बाद उनके 2476 रन हो गए हैं। उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 2416 रन दर्ज हैं।

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

मौजूदा आईपीएल सीजन में शुभमन के 576 रन हो गए हैं। वह गुजरात टाइटंस के लिए एक आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इसके अलावा वह अपनी फ्रेंचाइजी के लिए 1000 रन बनाने वाले और शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 

कोहली और धवन की बराबरी

Advertisement

गिल तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने आईपीएल शतक में सिर्फ एक छक्का जड़ा है। इससे पहले विराट कोहली ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ और शिखर धवन ने 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में सिर्फ 1 छक्का जड़ा था। 

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस ने इस मैच में सनराइजर्स  हैदराबाद को 34 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने गिल के शतक के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद 9 विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सकी।। इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है, वहीं हैदराबाद टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार