इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शुभमन गिल अपने गेंदबाजों से काफी बातचीत करते नजर आए और तभी उनकी आकाश दीप के साथ चैट स्टंपमाइक पर भी रिकॉर्ड हो गई। गिल का स्टंपमाइक पर कमेंट तब वायरल हो गया जब उन्होंने चौथे दिन तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप से पूछा कि क्या उन्हें इंजेक्शन लगा लिया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आने के बाद, दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को ये कहते हुए सुना गया, 'इंजेक्शन लिया क्या तूने।' दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ को इंग्लैंड के एक बल्लेबाज़ द्वारा ड्राइव के दौरान लगी चोट के बाद पिंडली में दर्द हो रहा था। हालांकि, उनकी चोट इतनी गंभीर नहीं थी और वो टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए।

Advertisement

वहीं, पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने चौथा पचास प्लस स्कोर बनाया। इस पारी के दौरान रूट ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में रूट संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में चौथी पारी में 13वां पचास प्लस स्कोर बनाकर उन्होंने क्रिस गेल, ग्रीम स्मिथ और शिवनारायण चंद्रपॉल की बराबरी की है। 

Also Read: LIVE Cricket Score

घरेलू टेस्ट मैच में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में रूट संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के खिलाफ इंग्लैंड में रूट ने 16वां पचास प्लस स्कोर बनाकर साउथ अफ्रीका के हर्बी टेलर की बराबरी की, जिन्होंने अपने देश में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। सर डॉन ब्रैडमैन (17) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार