इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार शतक लगाकर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित ने आउट होने से पहले 103 रन बनाए जबकि शुभमन ने अपने करियर का 11वां शतक लगाया।

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि शुभमन इस शतक को एक बड़े शतक में तब्दील करेंगे लेकिन एक बार फिर से जेम्स एंडरसन ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। शुभमन 110 के स्कोर पर एंडरसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, बोल्ड होने से पहले उन्होंने एंडरसन की जमकर पिटाई की। इस दौरान उन्होंने एक सीधा छक्का भी मारा जिसको देखकर इंग्लिश फैंस बौखला गए।

Advertisement

इसके बाद दूसरे दिन लंच के बाद पहले ही ओवर में शुभमन ने एंडरसन को आड़े हाथों लेते हुए दो चौके जड़ दिए। हालांकि, इसके बाद एंडरसन ने अपने अगले ही ओवर में शुभमन के होश उड़ाते हुए उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह एंडरसन ने अपनी पिटाई का बदला भी ले लिया। शुभमन ने एंडरसन को जो छक्का मारा उसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। 

Also Read: Live Score

अगर इस मैच की बात करें तो भारतीय टीम दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन से आगे खेलने उतरी। पहले सत्र में भारत ने कोई विकेट नहीं गवाया और रोहित-शुभमन ने 129 रन जोड़े। दोनों ही बल्लेबाजों ने सीरीज में अपना दूसरा शतक बनाया। फिलहाल भारतीय टीम इस मैच में काफी आगे नजर आ रही है और अगर इंग्लैंड को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें भारत के मिडल ऑर्डर को सस्ते में आउट करना होगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार