Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। गिल ने 44 गेंदों में 190.91 की स्ट्राईक रेट से 84 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के जड़े। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

रोहित और डी विलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में गिल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। अपने आईपीएल  करियर में 15वीं बार 75 प्लस की पारी खेलकर उन्होंने रोहित शर्मा औऱ एबी डी विलियर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा। 

इस लिस्ट में भी टॉप पर

आईपीएल इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा सीजन तक 400 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। 2020 से लगातार सातवें सीजन में गिल ने 400 रन के आंकड़े को पार किया है और इस लिस्ट में उन्होंने सुरेश रैना और शिखर धवन की बराबरी की। इन दोनों दिग्गजों ने भी 7-7 बार यह कारनामा किया है।

इस पारी के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में गिल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके अब 10 पारियों में 46.20 की औसत और 160.42 की स्ट्राईक रेट से 462 रन हो गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार