भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम चौथे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक जड़ा। तीसरे दिन 18 रन के निजी स्कोर से आगे खेलने उतरे गिल ने 194 गेंदों में अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। इस शतकीय पारी के साथ 23 साल के गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए। 

Advertisement

युवराज सिंह का रिकॉर्ड जोड़ा

Advertisement

भारत के लिए 23 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में गिल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अब 7 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं, उनके अलावा रवि शास्त्री ने भी इतनी उम्र में 7 शतक जड़े थे। गिल ने युवराज सिंह (6 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ा। 
22 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में पहले और 15 शतक के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर काबिज हैं। 

ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी

भारत के लिए एक साल में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले गिल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। सुरेश रैना ने 2010, केएल राहुल ने 2016 और रोहित शर्मा ने 2017 में यह कारनामा किया था। बता दें कि गिल 2023 में पांच इंटरनेशनल शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने इस साल वनडे में एक दोहरा शतक और दो शतक जड़े, इसके अलावा टी-20 इंटरनेशऩल और टेस्ट में एक-एक शतक जड़ा है।  

सहवाग-गंभीर की लिस्ट में शामिल

Advertisement

गिल बतौर ओपनर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शतक जड़ने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले एस रमेश, गौतम गंभीर औऱ वीरेंद्र सहवाग ही ऐसा कर पाए थे। 

गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन और फिर चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। बता दें कि गिल को इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। हालांकि तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में गिल फ्लॉप रहे थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार