Shubman Gill Unwanted Record: भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे गिल ने पारी के आठवें ओवर में हसन महमूद की खराब गेंद पर खराब शॉट खेलकर विकेटकीपर लिटन दास को कैच धमा बैठे। 

Advertisement

गिल ने आठ गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। घरेलू टेस्ट मैच में एक साल में टॉप 3 बैटिंग पोजिशन में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस साल घरेलू टेस्ट में गिल तीसरी बार 0 पर आउट हुए हैं, जिसमें दो बार इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वह खाता नहीं खोल पाए थे।

Advertisement

इस मामले में दिलीप वेंगसरकर की बराबरी की, जो 45 साल पहले 1979 में भारत में तीन टेस्ट पारी में 0 पर आउट हुए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। इस मैदान के 90 साल के इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ जब एक टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इससे पहले ऐसा साल 1982 में इंग्लैंड ने किया था। बांग्लादेश का पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ और गिल के अलावा कप्तान  रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौटे। 

टीमें इस प्रकार हैं

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार