शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने मंगलवार (24 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ते हुए गिल ने 78 गेंदों में 13 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने कई कीर्तिमान बना दिए। 

Advertisement

वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Advertisement

तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में 3 पारियों में 360 रन बनाए, जिसमें पहले वनडे में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाए थे। 

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

गिल ने वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 4 शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 21 पारियों में यह कारनामा किया। इस लिस्ट में गिल ने शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 24 पारी में पहले 4 वनडे शतक जड़े थे। 

सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

Advertisement

गिल ने वनडे में बतौर भारतीय ओपनर 1000 रन पूरे कर लिए हैं औऱ उन्होंने सबसे तेज 17 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर ओपनर 20 पारियों 1000 रन पूरे किए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत धमाकेदार रही। गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 26.1 ओवर में 212 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 85 गेंदों 101 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और छह छक्के जड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार