India Probable Playing XI For Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 का आगाज मंगलवार, 9 सितंबर से सयुंक्त अरब अमीरात में होगा जहां भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला बुधवार, 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलेगी। यही वज़ह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

Advertisement

अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं शुभमन गिल: टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ये साफ कर चुके हैं कि टी20 एशिया कप में भारत के एक ओपनर अभिषेक शर्मा होंगे, वहीं उनके साथ दूसरे सलामी बल्लेबाज़ की जिम्मेदारी शुभमन गिल या विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन निभा सकते हैं। फिलहाल इस रेस में शुभमन गिल आगे दिख रहे हैं, क्योंकि एशिया कप 2025 के लिए उन्हें टीम का नया उपकप्तान बना दिया गया है। इसके अलावा गिल ने आईपीएल 2025 में भी खूब रन (15 मैचों में 650 रन) बनाए थे।

Advertisement

जितेश शर्मा को प्लेइंग XI में मिल सकती है जगह: अगर संजू सैमसन को ओपनिंग की भूमिका नहीं मिलती तो उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में विकेटकीपर बैटर और फिनिशर की भूमिका के लिए जितेश शर्मा को चुना जा सकता है। जान लें कि 31 वर्षीय जितेश ने IPL 2025 में खूब धमाल मचाया और RCB के लिए 15 मैचों की 11 इनिंग में 37.28 की औसत और 176.35 की स्ट्राइक रेट से 261 रन ठोके।

शिवम दुबे या रिंकू सिंह में से एक को मिलेगा मौका: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर में एक जगह के लिए ऑलराउंडर शिवम दुबे और विस्फोटक बैटर रिंकू सिंह के बीच लड़ाई होगी। यहां पर टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए एक खिलाड़ी का चुनाव हो सकता है। अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव एक ऑलराउंडर को टीम में चाहते हैं तो शिवम दुबे को मौका मिल सकता है, वहीं एक एक्स्ट्रा बैटर की मांग पर रिंकू सिंह वहां जगह बना सकते हैं। 

India Probable Playing XI For Asia Cup 2025 (Team 1): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे/रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

India Probable Playing XI For Asia Cup 2025 (Team 2): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे/रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Asia Cup 2025 के लिए भारत का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार