शुभमन गिल ( Shubman Gill) जिस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं उसको देखकर कई मौकों पर महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की याद आ जाती है। शुभमन गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट में भविष्य काफी उज्जवल है कई विशेषज्ञों को शुभमन गिल के बल्लेबाजी की शैली की तारीफ करते हुए भी सुना जा चुका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने क्लास बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार 96 रन बनाए। इस दौरान शुभमन गिल ने कई बेहतरीन स्ट्रोक लगाए।

Advertisement

लेकिन, पारी की शुरुआत में शुभमन गिल द्वारा लगाए गए स्ट्रेट ड्राइव ने सबका ध्यान खींचा। शुभमन गिल ने ठीक सचिन तेंदुलकर के अंदाज में गेंद को हिट किया। सचिन तेंदुलकर अपने पूरे करियर के दौरान टेक्सटबुक शॉट्स को पूर्णता से खेलने के लिए जाने जाते थे और उनके द्वारा खेली जाने वाली स्ट्रेट ड्राइव यकीनन उनके बेस्ट शॉट में से एक थी।

Advertisement

शुभमन गिल ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर ऐसा ही शॉट खेला जैसा सचिन तेंदुलकर खेलते थे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इनस्विंग डिलीवरी फेंकी और शुभमन गिल ने गेंद को मिड-ऑन की दिशा में खूबसूरत टाइमिंग के साथ बाउंड्री की ओर भेज दिया।

बता दें कि 22 साल के शुभमन गिल को उनके शानदार खेल की वजह से ही कम उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और इंटरनेशनल लेवल पर खेलने के लिए चुना गया था। हालांकि, टीम इंडिया में वो नियमित नहीं खेलते हैं लेकिन, उन्हें भारतीय टीम में अब तक जितना भी मौका मिला उन्होंने खुदको साबित किया है।

2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान शुभमन गिल ने अपने खेल से सभी का दिल जीता था। इसके अलावा वर्तमान में आईपीएल में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए टॉप ऑर्डर में भी वो लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार