भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड दौरे पर रनों का अंबार लगाते हुए भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवाने में मदद की लेकिन ऐसा कैसे हुए उन्होंने इसके बारे में अब बताया। गिल ने खुलासा किया कि इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले उन्होंने तीन दिग्गजों को कॉल करके उनसे सलाह ली थी और वो सलाह उनके उस दौरे पर काफी काम आई।

Advertisement

इंग्लैंड दौरे से पहले शुभमन गिल को अपनी बल्लेबाज़ी में एक छोटी लेकिन अहम कमी का एहसास हुआ। उनकी तकनीक में वजन धीरे-धीरे आगे की ओर शिफ्ट होता था, जिससे बल्ले और पैड के बीच गैप बन जाता था। यही गलती उन्हें लगातार परेशान कर रही थी और वो बार-बार आउट हो रहे थे। हालांकि, गिल ने इस कमजोरी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया था।

Advertisement

Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, गिल इस बदलाव को लेकर थोड़े डर और अनिश्चितता में थे। उन्हें नहीं पता था कि ये फैसला उन्हें सफलता दिलाएगा या नाकामी का कारण बनेगा। इस महत्वपूर्ण समय में गिल ने तीन महान खिलाड़ियों से सलाह ली जिसमें सचिन तेंदुलकर, स्टीव स्मिथ, और केन विलियमसन का नाम शामिल था। इन तीनों की सलाह ने गिल की बल्लेबाज़ी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।

गिल सचिन से बात करने से पहले थोड़े नर्वस थे, लेकिन तेंदुलकर ने उन्हें शांत करते हुए सलाह दी कि बल्लेबाज़ी करते वक्त उनका बल्ला मिड-ऑफ की दिशा में रहना चाहिए। इससे गेंद स्टंप्स पर लगे बिना स्क्वायर लेग की तरफ जाएगी। गिल को पूरी तरह यकीन था कि सचिन की कही गई बात सही है, इसलिए उन्होंने इस पर जमकर अभ्यास किया।

इसके बाद स्मिथ ने गिल को सलाह दी कि तकनीक बदलने से पहले मानसिक रूप से तैयार रहें। उन्होंने ये भी समझाया कि इंग्लैंड के गेंदबाज़ उन्हें किस लेंथ पर गेंदबाज़ी करेंगे और कहा कि गिल को muscle memory बनाने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने गिल से कहा कि वो शरीर के पास खेलें, शुरुआत में ड्राइव न करें और पहले 45 मिनट तक पूरी सावधानी से बल्लेबाज़ी करें।

Also Read: LIVE Cricket Score

इन तीनों की सलाह ने कमाल कर दिखाया। गिल ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 754 रन बनाए। ये किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट सीरीज़ में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। भारत और इंग्लैंड के बीच ये सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ रही। गिल एक समय डॉन ब्रैडमैन के 974 रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए थे। उन्होंने न सिर्फ आलोचकों को चुप कराया बल्कि खुद को एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज़ और कप्तान के रूप में स्थापित कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार