Shubman Gill and Sara Tendulkar: शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। शुभमन गिल ने 63 गेंदों पर नाबाद 126 रनों की पारी खेली। शुभमन गिल ने इस पारी के दौरान चौकों छक्कों की बारिश कर दी। वहीं मैच का लुफ्त उठाने आए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर शेयर कर फैंस शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को एकसाथ जोड़कर देख रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, कुछ टाइम पहले मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया था कि शुभमन गिल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। बस इस मौके को देखते हुए फैंस ने सचिन, सारा और शुभमन का नाम एकसाथ रखकर मीम शेयर किया है। शुभमन गिल की इस पारी के बाद यूजर्स के रिएक्शन-

Advertisement

बता दें कि शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल मैच की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। शुभमन गिल ने ऐसा करके पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेली थी। अब ये रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम हो दर्ज हो गया है। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शुभमन गिल ने 35 गेंद में अपनी पहली फिफ्टी पूरी की थी लेकिन, इसके बाद तेजी से गियर बदलते हुए उन्होंने महज 54 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। मालूम हो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से जीत लिया है। शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार