Sara Tendulkar IPL: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में अब तक कोई मैच नहीं जीता है। ऐसे कठिन समय में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में टीम को समर्थन देने के लिए मौजूद MI मेंटर और महान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ उनकी मां अंजलि भी मैदान में नजर आईं। सारा तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने कैमरे में कैद हुईं जिसके बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Advertisement

कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि सारा तेंदुलकर के कथित बॉयफ्रेंड शुभमन गिल का अब मजाक बनाया जाएगा जो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। एक ने मीम शेयर करते हुए लिखा इस मैच में सारा को देखते हुए शुभमन गिल। दूसरे ने लिखा, 'सारा तेंदुलकर नहीं सारा गिल बोलो।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सारा तेंदुलकर स्क्रीन पर थीं और डीजे बज रहा था 'मेरा ढोला नी आया ढोला' बता दें कि शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में काफी वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिलेशनशिप पर किसी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी चुनी। 5 में से 5 मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए केएल राहुल के शानदार शतक के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 199 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार