Sikandar Raza Record: नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज 2026 (Namibia T20I Tri-Series 2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार, 29 अगस्त को साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे (SA vs ZIM) के बीच विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
T20I में 150 छक्के: 40 वर्षीय सिकंदर रज़ा जिम्बाब्वे के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में से एक हैं, जो कि टी20 इंटरनेशनल में अपने देश के लिए अब तक 139 मैचों में एक शतक और 17 अर्धशतक के साथ 3,144 रन और 6.96 की शानदार इकोनॉमी से 111 विकेट ले चुके हैं।
खास बात ये है कि इस फॉर्मेट में उन्होंने 148 छक्के लगाए हैं। यहां से वो नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विंडहोक में होने वाले मुकाबले में दो छक्के लगाते हैं तो अपने 150 टी20 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले और दुनिया के सिर्फ 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
टी20 में 150 या उससे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- करणवीर सिंह (ऑस्ट्रिया) - 65 मैचों में 214 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) - 159 मैचों में 205 छक्के
- मुहम्मद वसीम (यूएई) - 99 मैचों में 196 छक्के
- जोस बटलर (इंग्लैंड) - 160 मैचों में 186 छक्के
- सूर्यकुमार यादव (भारत) - 113 मैचों में 179 छक्के
- मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 122 मैचों में 173 छक्के
- बाबर हयात (हांगकांग) - 112 मैचों में 166 छक्के
- सैयद अज़ीज़ (मलेशिया) - 128 मैचों में 157 छक्के
- रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज) - 120 मैचों में 156 छक्के
- ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 130 मैचों में 150 छक्के
गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लीजेंड खिलाड़ी जैसे क्रिस गेल (79 मैचों में 124 छक्के), विराट कोहली (125 मैचों में 124 छक्के), निकोलस पूरन (106 मैचों में 149 छक्के) और डेविड वॉर्नर (110 मैचों में 122 छक्के) भी अपने करियर के दौरान 150 छक्के नहीं लगा पाए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे की T20I टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रेम क्रेमर, बेन करन, ब्रैड इवांस, इनोसेंट कैया, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, कुंडई मातिगिमु, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, न्यूमैन न्यामहुरी और तफाद्जवा त्सिगा।