आईपीएल मिनी ऑक्शन में जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए करोड़ों की बोली लगाई, वहीं दूसरी तरफ ऑक्शन के दौरान कई ऐसे खिलाड़ी भी सस्ते में बिके जो बेहद काबिलियत रखते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे।
रीस टॉप्ली (Reece Topley): इंग्लिश तेज गेंदबाज़ रीस टॉप्ली का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था और उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा है। टॉप्ली बाएं हाथ के गेंदबाज़ है और अपने लंबे कद का खूब फायदा उठाते हैं। टॉप्ली गेंद को लहराने की काबिलियत भी रखते हैं। ऐसे में वह RCB के लिए सस्ते में बेहद अच्छी पिक साबित हो सकते हैं।
सिकंदर रजा (Sikandar Raza): जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख रुपये में पंजाब किंग्स ने खरीदा है। 36 साल के सिकंदर ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान 219 रन और 10 विकेट चटकाए थे। इस दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी को काफी अनुभव है, ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि PBKS को एक काबिल खिलाड़ी बेहद सस्ते दामों में मिल गया।
डेविड वीजे (David Wiese): नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड वीजे भी ऑक्शन में केकेआर ने कम दाम में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। वीजे को केकेआर ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। वीजे पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी हैं जो अब नामीबिया के लिए खेलते हैं। वीजे ने BBL, CPL, LPL, PSL, T10 जैसी लीग खेलकर जलवे बिखरें हैं। वह IPL भी खेल चुके हैं।
आदिल रशीद (Adil Rashid): इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद आगामी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नज़र आएंगे। मिनी ऑक्शन में SRH ने रशीद को 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। आदिल एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और भारतीय पिचों पर खूब सुर्खियां लूट सकते हैं।