दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2025 के 11वें मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का मुकाबला सेंट्रल दिल्ली किंग्स से हुआ जिसे यश ढुल्ल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली की टीम ने आसानी से 9 विकेट से जीत लिया। इस मैच के दौरान वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन जब साउथ दिल्ली की पारी के आखिरी पल चल रहे थे तब जो देखने को मिला उसने फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट किया।

Advertisement

सेंट्रल दिल्ली किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ सिमरजीत सिंह की एक गेंद दिग्वेश राठी के हेलमेट पर जा लगी और अक्सर मैदान पर अपने गर्म स्वभाव के लिए मशहूर दिग्वेश ने इस मौके पर कोई रिएक्शन ना देते हुए सिर्फ हंसी में घटना को टाल दिया। ये घटना 13वें ओवर में घटित हुई जब क्रीज़ पर आने के बाद राठी अपनी पहली ही गेंद खेलने वाले थे।

Advertisement

सिमरजीत का बाउंसर राठी खेलने में बुरी तरह से विफल रहे और गेंद उनके हेलमेट पर जा लगी। गेंद लगने के बाद वो तुरंत अपनी जगह से हट गए और इशारा करते दिखे कि वो ठीक हैं। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को स्माइल भी पास की। सिमरजीत ने तुरंत राठी से माफ़ी भी मांगी और पूछा कि क्या वो ठीक हैं। हालांकि, बाउंसर लगने के बाद फैंस किसी एनिमेटेड रिएक्शन की उम्मीद कर रहे थे लेकिन अपने सिग्नेचर सेलिब्रेशन के लिए मशहूर राठी ने इस मौके पर कोई बवाल नहीं काटा।

इस मैच की बात करें तो सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ पर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करते हुए, किंग्स की गेंदबाज़ी ने सुपरस्टार्ज़ के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

किंग्स के गेंदबाज़ों ने लगातार विकेट चटकाए और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को सिर्फ़ 15.4 ओवरों में 80 रनों पर ऑल आउट कर दिया। 81 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सलामी बल्लेबाज यश ढुल्ल और सिद्धार्थ जून ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 40 रन जोड़ दिए। जून ने सिर्फ़ 10 गेंदों पर 32 रनों की तेज़ पारी खेली, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल थे। इसके बाद किंग्स ने सिर्फ़ 6 ओवर में आसानी से जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार