किंग्सटन, 16 जून (आईएएनएस)| वेस्टइंडीज टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश रामदीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 रनों की हार और दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 0-2 से गंवाने के लिए खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार बताया है। समाचार एजेंसी सीएमसी के अनुसार कैरेबियाई टीम के सामने दूसरे टेस्ट में 392 रनों का विशाल लक्ष्य था लेकिन टीम के सभी बल्लेबाज आखिरी दिन रविवार को चायकाल के करीब 40 मिनट बाद केवल 114 रनों के कुल योग पर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

कप्तान रामदीन ने इस हार के बाद कहा, "सभी इस नतीजे से हैरान हैं। मुझे लगता है कि हम जैसी बल्लेबाजी करना चाहते थे वैसा नहीं कर सके। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने हमें आसानी से खेलने नहीं दिया और लगातार गिरते विकेटों के कारण हम पर और दबाव बढ़ता चला गया।"

Advertisement

वेस्टइंडीज को डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी खराब बल्लेबाजी के कारण नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

कैरेबियाई टीम उस मैच में पहली पारी में 148 रनों पर सिमटी। दूसरी पारी में वहां तीन विकेट पर 181 रनों के साथ अच्छी स्थिति में नजर आ रही कैरेबियाई बल्लेबाजी एक बार फिर बिखरी और टीम 216 पर आउट हो गई।

रामदीन ने कहा कि दोनों मैचों में मिली हार के बावजूद टीम ने कुछ सकारात्मक अनुभव हासिल किए। रामदीन के अनुसार जेरोम टेलर और देवेंद्र विशु जैसे युवा गेंदबाजों ने विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर भविष्य के लिए नई उम्मीद पैदा की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार