कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज 1-2 से हारने के बावजूद टीम की आक्रामक शैली का समर्थन किया है और वादा किया है कि टीम इस वर्ष बाद में होने वाले वनडे विश्व कप में हर कीमत पर अपनी आक्रामक शैली कायम रखेगी।

Advertisement

भारत को ऑस्ट्रेलिया से तीसरे और निर्णायक वनडे में बुधवार रात 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत ने सीरीज और नंबर एक वनडे टीम रैंकिंग गंवा दी।

Advertisement

आखिरी वनडे शुरू होने से पहले भारत के 114 अंक थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के 112 अंक थे। सीरीज समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया के 113.286 रेटिंग अंक और भारत के 112.638 रेटिंग अंक हैं।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को सावधानी से खेलने की जरूरत थी लेकिन रोहित चाहते हैं कि उनकी टीम 50 ओवर क्रिकेट में आक्रामक खेलना जारी रखे। रोहित ने हार के बाद कहा, हमने हमेशा भयमुक्त क्रिकेट खेलने की बात की है। यदि किसी को लगता है कि वह गेंदबाज पर हावी हो सकता है तो हमने उसे ऐसा करने की पूरी आजादी दी है।

रोहित शर्मा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य ज्यादा बड़ा था। दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो गई थी। आज हम बढ़िया साझेदारी बनाने में सफल नहीं हो पाए। हम इसी तरह की पिच पर खेलते हुए बड़े हुए हैं। हमें उसी हिसाब से खेलना चाहिए था। ऐसा नहीं है कि 300 का लक्ष्य था लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। हम इस सीरीज से काफी कुछ सीख कर जा रहे हैं। हमें यह समझना होगा कि एक टीम के तौर पर हमें आगे कैसे खेलना है। मैं किसी एक या दो खिलाड़ी को दोषी नहीं कह सकता। यह हार पूरी टीम की हार है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को सावधानी से खेलने की जरूरत थी लेकिन रोहित चाहते हैं कि उनकी टीम 50 ओवर क्रिकेट में आक्रामक खेलना जारी रखे। रोहित ने हार के बाद कहा, हमने हमेशा भयमुक्त क्रिकेट खेलने की बात की है। यदि किसी को लगता है कि वह गेंदबाज पर हावी हो सकता है तो हमने उसे ऐसा करने की पूरी आजादी दी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार