श्रीलंका ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 156 रन बनाकर मजबूत शुरूआत की है।

Advertisement

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 135 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में कप्तान जोए रूट के दोहरे शतक की मदद से 421 रन बनाकर 286 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका अभी इंग्लैंड के इस स्कोर से 130 रन पीछे हैं, जबकि उसके आठ विकेट शेष है। स्टंप्स के समय लाहिरू थिरिमाने 189 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 76 और लासिथ एम्बुडेलनिया खाता खोले बिना नाबाद लौटे। Sri Lanka vs England Scorecard

उनके अलावा कुसल परेरा ने 109 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 62 तथा कुसल मेंडिस ने 15 रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से जैक लीच और सैम कुरेन को अब तक एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले, इंग्लैंड ने रूट के दोहरे शतक की मदद से 421 रन का स्कोर बनाया। रूट ने 321 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्के की मदद से 228 रन का स्कोर बनाया। जॉनी बेयरस्टो ने 47 और डैन लॉरेंस ने 73 रन बनाए।

Advertisement

श्रीलंका की ओर से दिलरुवान परेरा ने चार, लासिथ एम्बुलडेनिया ने तीन और असिथा फर्नांडो ने दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार