Sri Lanka vs India 2nd T20I Dream11 Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार, 28 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप सूर्यकुमार यादव को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। SKY टी20 फॉर्मेट में 290 मैचों में 7571 रन ठोक चुके हैं। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 43.60 की औसत से 2398 रन दर्ज हैं। इतना ही नहीं, श्रीलंका के खिलाफ खेलना उन्हें काफी रास आता है। वो टी20 फॉर्मेट में उनके सामने 6 टी20 मैचों में 62.40 की औसत और लगभघ 168 की स्ट्राइक रेट से 312 रन बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप मथीशा पथिराना को चुन सकते हो। पथिराना के नाम टी20 फॉर्मेट में 64 मैचों में 97 विकेट दर्ज हैं। भारत के खिलाफ अपने पहले ही टी20 इंटरनेशनल में पथिराना ने चार विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

SL vs IND 2nd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 28 जुलाई 2024
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम

SL vs IND 2nd T20I Pitch Report

पल्लेकेले के मैदान पर अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 13 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां 8 मैच रन चेज करते हुए भी जीते गए हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम कम से कम 170 रन बनाना चाहेगी क्योंकि यहां पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन है। ये भी जान लीजिए कि पल्लेकेले के मैदान पर बल्लेबाज़ों को खूब मदद मिली है और यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 263 रन रहा है।

Advertisement

SL vs IND 2nd T20I: Where to Watch?

इस सीरीज के सभी मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। ये भी जान लीजिए कि इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV ऐप पर भी होगी।

SL vs IND T20I Head To Head Record

Advertisement

कुल - 30
भारत - 20
श्रीलंका - 09
बेनतीजा - 01

Sri Lanka vs India 2nd T20I Dream11 Team

विकेटकीपर - कुसल मेंडिस, ऋषभ पंत
बल्लेबाज - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, पथुम निसांका, यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वानिन्दु हसरंगा
गेंदबाज - अर्शदीप सिंह, मथीशा पथिराना(उपकप्तान)।

Advertisement

Sri Lanka vs India 2nd T20I Probable Playing XI

India Probable Playing XI: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

Sri Lanka Probable Playing XI : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटीकपर), कुसल पेरेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असीथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Advertisement

SL vs IND 2nd T20 Dream11 Prediction, Today Match  SL vs IND, SL vs IND Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, SL vs IND Pitch Report, Today  Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sri Lanka vs India

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार