भारतीय टीम अभी हाल में श्रीलंका दौरे पर जहां शिखर धवन की कप्तानी में टीम 3 टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम ने अभी से ही अपने तैयारियों को पक्का करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

कुछ दिन पहले ही भारतीय टीम ने इंट्रा -स्कावड अभ्यास मैच खेला था जहां मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव और रुतूराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर चला था। भारत ने आज, 7 जुलाई को अपना दूसरा अभ्यास मैच खेला। पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी एक टीम के कप्तान शिखर धवन और दूसरी के भुवनेश्वर कुमार रहे।

यूट्यूब चैनल न्यूजवायर ने मैच की पहली पारी का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में भुवनेश्वर कुमार की टीम बल्लेबाजी करते हुए दिख रही है। बल्लेबाज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए दिखे।

गेंदबाजी में दीपक चाहर, राहुल चाहर, नवदीप सिंह, और संदीप वारियर एक्शन भी दिखे।

दोनों टीमों के बीच इस सीरीज की शुरुआत 3 मैचों की वनडे सीरीज के साथ 13 जुलाई से होगी।

देखें Highlights -

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार