मेलबर्न, 26 दिसम्बर | यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (नाबाद 77) और मार्नस लाबुशाने (63) के अर्धशतकों के सहारे अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 257 रन का स्कोर बना लिया। टॉस हाकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत सही नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्सस (0) खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद डेविड वार्नर (41) और लाबुशाने ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला।

Advertisement

टीम के 61 के स्कोर पर वार्नर के आउट होने के बाद लाबुशाने ने स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। लाबुशाने के टीम के 144 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट होने के बाद स्मिथ ने मैथ्यू वेड (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी निभाई।

Advertisement

मेजबान टीम के लिए वार्नर ने 64 गेंदों पर तीन चौके, लाबुशाने ने 149 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जबकि वेड ने 78 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

स्मिथ ने 192 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया है जबकि ट्रेविस हेड 56 गेंदों पर अब तक तीन चौकों की मदद से 25 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 41 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है।

लाबुशाने के करियर का यह सातवां और स्मिथ के करियर का यह 28वां अर्धशतक है। स्मिथ इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं।

स्मिथ ने 51वें ओवर में सिंगल लेकर पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रेग चैपल के 7,110 रनों को पीछे छोड़ दिया और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑल टाइम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें नंबर पर पहुंच गए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑल टाइम टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रिकी पोंटिंग 168 टेस्ट मैचों में 13,378 रनों के साथ टॉप पर हैं।

न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दो और ट्रेंट बाउल्ट तथा नील वेग्नर ने अब तक एक-एक विकेट हासिल किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार