शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की जोड़ी ने गुरुवार (2 मई) को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हुए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।  

 
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए शेफाली ने 38 गेंदों में 51 रन ( 8 चौके) और स्मृति ने 42 गेंदों में 47 रन ( 5 चौके और 1 छक्का) की शानदार पारी खेली। दोनों ने मिलकर 12.1 ओवर में पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। इसके साथ ही दोनों ने मिलकर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

शेफाली और स्मृति की जोड़ी टी-20 इंटरनेशनल (महिला/पुरुष) में पहली भारतीय ओपनिंग जोड़ी बन गई है, जिन्होंने साझेदारी में 2000 रन जोड़े हैं। दोनों ने इस मुकाबले तक साझेदारी में 2075 रन बना लिए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी है, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में साझेदारी मे 1743 रन जोड़े थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल कर पांच मैचों की सीरीज मे 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बांग्लादेश ने 8 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 9 गेंद बाकी रहते हुए 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। शेफाली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Also Read: Live Score

सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मैच 6 मई को सिलहट में ही खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार