WPL 2023: महिला आईपीएल के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 60 रनों से हराकर अपने टूर्नामेंट का आगाज़ विजयी अंदाज़ में किया। इस मैच में आरसीबी के लिए टॉस के अलावा कुछ भी सही नहीं रहा। दिल्ली की टीम ने 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और जब आरसीबी की टीम इस पहाड़नुमा स्कोर का पीछा करने उतरी तो वो कभी भी इस लक्ष्य के आसपास नहीं दिखे।

Advertisement

हालांकि, पावरप्ले में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी टीम को तेज़ शुरुआत दिलाई लेकिन उनके आउट होते ही आरसीबी की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। अंत में आरसीबी की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना पाई और ये मैच 60 रन से हार गई। इस शर्मनाक हार के बाद जब स्मृति मंधाना बातचीत करने के लिए आए तो उनके चेहरे पर हार का दर्द साफ देखा जा सकता था।

Advertisement

स्मृति ने मैच के बाद ये बताया कि आखिरकार आरसीबी की टीम से कहां गलती हो गई। उन्होंने कहा, 'हमने बहुत अधिक रन दे दिए, लगभग 20-30 रन बहुत अधिक थे। एक तेज गेंदबाजी इकाई के रूप में, हमने खराब प्रदर्शन नहीं किया, ये कुछ ऐसा है जो हम इस मैच से सीख सकते हैं। हमारे पास बैक-टू-बैक गेम हैं, हमें कल वापस आने से पहले खेल से कुछ सकारात्मक चीजें निकालनी होंगी। हमें अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन हम इसे जारी नहीं रख सके और बड़ी पारी नहीं खेल सके। विकेट ज्यादा नहीं बदला, बस जरूरत थी कि कोई इसे 20वें ओवर तक लेकर जाता।'

स्मृति का मानना है कि उनकी टीम बाउंस बैक कर सकती है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी की टीम कल होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है क्योंकि वो मुकाबला भी आसान नहीं होने वाला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने अपने पहले मैच में गुजरात को आसानी से हरा दिया और ऐसा लग रहा है कि वो इस टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीम होने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार