Sonal Dinusha Record: श्रीलंका के युवा हरफनमौला खिलाड़ी सोनल दिनुषा (Sonal Dinusha) ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट (SL vs IND 2nd Test) के पांचवें दिन अर्धशतक बनाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने ये अर्धशतक लगाकर एक साथ कई रिकॉर्ड बनाए और एंडी फ्लोवर (Andy Flower) के 26 साल पुराने रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
सोनल दिनुषा ने की एंड्री फ्लावर के रिकॉर्ड की बराबरी: भारत-श्रीलंका की मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 25 वर्षीय सोनल दिनुषा ने अपनी चारों ही पारियों में पचास प्लस स्कोर बनाए। खास बात ये है कि वो भारत के खिलाफ एंड्री फ्लावर के बाद वर्ल्ड क्रिकेट के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया। एंड्री ने 26 साल पहले, साल 2020 में ये रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने भारत के जिम्बाब्वे टूर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 183*, 70, 55 और 232* रनों की पारी खेली थी।
गौरतलब है कि इसके अलावा दिनुषा भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में पचास प्लस स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी की लिस्ट में भी शामिल हो गए। उनसे पहले 1932-1934 में इंग्लैंड के डगलस जार्डिन, 1948 में वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स, 1948 में ही वेस्टइंडीज के क्लाइड वॉलकॉट और 1959 में इंग्लैंड के केन बैरिंगटन ने ये रिकॉर्ड बनाया।
संगाकारा-करुणारत्ने के रिकॉर्ड की बराबरी: दिनुषा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ कुमार संगाकारा और दिमुथ करुणारत्ने की एलीट रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बना ली है। वो श्रीलंका के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज की सभी चार पारियों में अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
कुमार संगाकार ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका में और साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में ये कारनामा किया था। बात करें दिमुथ करुणारत्ने की तो उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंका में ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज की अपनी सभी पारियों में अर्धशतक ठोके थे।
एक बार फिर बता दें कि 25 वर्षीय सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गॉल टेस्ट की दो पारियों में 100 रन और 84 रन बनाए। बात करें कोलंबो टेस्ट की तो यहां वो पहली पारी में 103 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरी पारी में वो खबर लिखे जाने तक 128 गेंदों पर नाबाद 65 रन बना चुके हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंडारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशारा नुवंथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरु कुमारा, असीथा फर्नांडो।