12 अगस्त। सौरव गांगुली के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि महान पूर्व कप्तान बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं।
Advertisement
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में लोढ़ा कमेटी की बहुत-सी सिफारिशों को दरकिनार करके संविधान का नया ड्राफ्ट स्वीकार कर लिया है।
इस समय गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ में अध्यक्ष पद पर इस समय काबिज हैं। इंडिया एक्सप्रेस में छपी खबर की मानें तो गांगुली ऐसे शख्स हैं जो बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर पहुंच सकते हैं।
हालांकि अभी ऐसी खबर सिर्फ रिपोर्ट्स के अनुसार आ रही हैँ। खबरों की मानें तो गांगुली अध्यक्ष पद का चुनाव तभी लड़ेगे जब उनके सामने कोई प्रतिस्पार्धा नहीं हो।