भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ज़बरदस्त दबदबा दिखाया और एकतरफा अंदाज में फाइनल जीतकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूज़ीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता था लेकिन उन्होंने हैरान करते हुए पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

Advertisement

ये मैच खत्म होने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स और क्रिकेट पंडितों ने सैंटनर के इस फैसले की आलोचना की और अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी बड़ा बयान देते हुए ये बताया है कि न्यूजीलैंड की टीम को टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करनी चाहिए थी लेकिन जैसे ही उन्होंने टीम इंडिया को बैटिंग का न्यौता दिया वैसे ही आधे घंटे के अंदर वो मैच हार गए थे।

Advertisement

गांगुली ने Revsportz पर बोलते हुए कहा,"न्यूज़ीलैंड की टीम शाम 7:30 बजे तक ही वर्ल्ड कप हार चुकी थी। कोई भी टीम भारत जैसी टीम को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए कैसे कह सकती है? ये तो तबाही का नुस्खा है। मैच शाम 7 बजे शुरू हुआ और 7:30 बजे तक खत्म हो गया। मैंने अपने साथ मैच देख रहे लोगों से भी यही बात कही थी कि ये न्यूजीलैंड ने गलती कर दी है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आगे बोलते हुए गांगुली ने कहा, "भारत की बल्लेबाज़ी को देखिए, उसमे ईशान, अभिषेक, संजू सैमसन, सूर्या, शिवम, तिलक, हार्दिक और अक्षर जैसे खिलाड़ी हैं और फिर भी टीमें भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए भेजना चाहती हैं। ये तो तबाही का नुस्खा है और फिर आपके पास बुमराह जैसा गेंदबाज़ है, जो एक असाधारण खिलाड़ी है। मैच शाम 7:30 बजे तक ही खत्म हो गया था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार