रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी ज़रूर जीतेगी। जहां तक राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाने की बात है तो इसके पीछे बीसीसीआई प्रेजिडेंट सौरव गांगुली का काफी अहम रोल है।

Advertisement

हालांकि, जब एक समारोह में गांगुली से द्रविड़ को हेड कोच बनाए जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही मज़ेदार जवाब दिया। यही कारण है कि सौरव गांगुली इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं। अपने जवाब में गांगुली ने द्रविड़ के बेटे का ज़िक्र किया है।

Advertisement

शनिवार यानि 13 नवंबर को 40वें शारजाह अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बोलते हुए गांगुली ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, "मुझे द्रविड़ के बेटे का फोन आया और उन्होंने कहा कि उनके पिता उनके साथ बहुत सख्त हैं और उन्हें उनसे थोड़ा दूर करने की जरूरत है। तभी मैंने राहुल (द्रविड़) को फोन किया और उनसे कहा कि उनके लिए हेड कोच बनने का समय आ गया है।"

हालांकि, बेशक ये सब एक मज़ाक था लेकिन फैंस को गांगुली का ये बयान काफी पसंद आ रहा है और जहां तक बात है न्यूज़ीलैंड के भारत दौरे की, तो ये राहुल द्रविड़ की पहली परीक्षा होने वाली है जिस पर भारतीय फैंस पैनी निगाहें टिकाए हुए होंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार