पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) ने साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है। दादा ने टीम के टॉप ऑर्डर में तो कुछ भरोसेमंद नाम रखे हैं, लेकिन स्पिन डिपार्टमेंट में एक बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है।
पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने स्टार स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल के जरिए इस प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। गांगुली के टॉप-5 खिलाड़ियों का चुनाव काफी सीधा और साफ रहा। उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर भरोसा जताया है। इसके बाद नंबर-6 पर उन्होंने स्टार तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रखा है।
साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में गहराई वाली बल्लेबाजी की जरूरत पर जोर देते हुए गांगुली ने कहा कि भारत को नंबर-7 और 8 पर अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प के साथ उतरना चाहिए। उनके मुताबिक नंबर-7 पर अक्षर पटेल को मौका मिलना चाहिए। वहीं नंबर-8 की पोजीशन के लिए दादा का मानना है कि कंडीशंस के हिसाब से शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को चुना जाना चाहिए।
तेज गेंदबाजी विभाग में भारतीय कप्तान ने प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को चुना है। हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गांगुली ने भारत के स्टार लेग स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन से पूरी तरह बाहर रखा है।
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सौरभ गांगुली की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे/रवींद्र जडेजा/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईसीसी ने गुरुवार (2 अक्टूबर) को 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को केपटाउन में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।