विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान भी बनाया गया था। रोहित अब वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान होंगे और विराट टेस्ट टीम के। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूरा भरोसा जताया है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Advertisement

रोहित शर्मा के बारे में बोलते हुए सौरव गांगुली ने एक चैनल के साथ बातचीत के दौरान कहा, 'चयनकर्ताओं ने उनका (रोहित शर्मा) समर्थन किया है। वह अच्छा करने के लिए खुद रास्ता खोज लेगा और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करेगा। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पांच खिताब जीतना उनका रिकॉर्ड अभूतपूर्व है।'

Advertisement

सौरव गांगुली ने आगे कहा, 'उन्होंने कुछ साल पहले एशिया कप में भारत की कप्तानी की थी जिसे भारत ने भी जीता था और भारत ने कोहली के बिना जीता था। उन्हें बड़े टूर्नामेंट में सफलता मिली है। उसके पास एक अच्छी टीम है। इसलिए उम्मीद है कि वे सभी इसे बदल सकते हैं और उनके नेतृत्व में टीम इंडिया अच्छा करेगी।'

मालूम हो कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार