रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती ही जा रही है। आरसीबी और दिल्ली के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली और सौरव गांगुली एक दूसरे को पूरी तरह से इग्नोर करते हुए नजर आए। इस दौरान विराट ने दादा के साथ हैंडशेक तक नहीं किया।

Advertisement

इस घटना को बीते कुछ ही घंटे हुए थे कि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा कदम उठाते हुए सौरव गांगुली को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया था। मगर अब दादा ने भी विराट को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है और उन्होंने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली को अनफॉलो कर दिया है। दादा के इस कदम के बाद इस बात पर मुहर लग गई है कि इन दोनों के बीच रिश्तों में बहुत खटास आ चुकी है।

Advertisement

इन दोनों के बीच इस विवाद की शुरुआत 2021 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुई थी। विराट ने दादा के बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन इसके कुछ ही समय बाद विराट कोहली को वनडे कप्तान के पद से भी हटा दिया गया। इसके बाद विराट कोहली ने जनवरी 2022 में भारत की टेस्ट कप्तानी भी छोड़ दी थी।

इन दोनों के बीच फिलहाल तनातनी सोशल मीडिया पर भी शुरू हो चुकी है ऐसे में ये देखना दिललचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या कुछ देखने को मिलता है। वहीं, अगर इस विवाद से हटकर बात करें तो विराट कोहली आईपीएल 2023 में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं और अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में वो तीन हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं। हालांकि, सीएसके के खिलाफ मैच में उनका बल्ला नहीं चला जिसका खामियाजा आरसीबी को हारकर भुगतना पड़ा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार