साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर सीन व्हाइटहेड (Sean Whitehead) ने फर्स्ट क्लास मैच के दौरान एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर धमाल मचा दिया। चार दिवसीय फ्रेंचाइज सीरीज में साउथ वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट के लिए खेलते हुए ईस्टर्न स्ट्रॉम की टीम के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया। 

Advertisement

व्हाइटहेड ने 12.1 ओवर में सिर्फ 36 रन देकर 10 विकेट चटकाए। जिसके चलके 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्टर्न स्ट्रॉम 65 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान उन्होंने दो बल्लेबाजों स्टम्प, तीन एलबीडबल्यू, चार कैच और एक को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। 

Advertisement

बता दें कि यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किसी भी साउथ अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है। इससे पहले साल 1906 में बर्ट वॉग्लर (Bert Vogler) ने 26 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इससे पहले साल 2007 में मारियो ओलिवियर ने एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था।  

व्हाइटहेड ने पहली पारी में भी 64 रन देकर 5 विकेट हासिल किए औऱ बल्लेबाजों में 66 और 49 रन की पारी खेली। उनके इस ऑलराउंड खेल की बदौलत साउथ वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट की टीम ने 120 रनों से मुकाबला जीता। 

24 वर्षीय व्हाइटहेड बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाज करते ही है दाएं हाथ से बल्लेबाजी। वह 2016 में बांग्लादेश में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा था। उस टूर्नामेंट में उन्होंने 6 मुकाबलों में 6 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार