7 नवंबर, पर्थ (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका ने वाका मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपने हरफनमौला खेल की बदौलत मैचे के पांचवें एवं अंतिम दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 177 रनों से कारारी शिकस्त दी है। 

जरूर पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को मिली शर्मनाक हार और टीम इंडिया के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को चौथी पारी में 539 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। मेजबान टीम 119.1 ओवरों में 361 रनों पर ही ढेर हो गई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कागिसो रबादा की कहर बरपाती गेंदों का सामना नहीं कर सके। रबादा ने मेजबानों के पांच बल्लेबाजों को आउट किया। रबादा ने पहली पारी में भी दो विकेट अपने नाम किए थे। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

बड़ी खबर: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया की 2012 के बाद अपने घर में टेस्ट मैच में यह पहली हार है। उसे 2012 में साउथ अफ्रीका ने ही इसी मैदान पर शिकस्त दी थी। तब से ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 18 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें से 14 में उसे जीत मिली थी और चार मैच ड्रॉ रहे थे।

साउथ अफ्रीका ने डीन एल्गर (127) और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (141) के बाद क्विंटन डी कॉक (64) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 540 रनों पर घोषित करते हुए मेजबानों को 539 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। 

बड़ा झटका: BCCI ने धोनी की जगह विराट कोहली को बनाया टी-20 कप्तान!

अपने चौथे दिन (रविवार) के स्कोर चार विकेट पर 169 रनों से आगे खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिन का पहला झटका मिशेल मार्श (26) के रूप में लगा। मार्श के बाद चौथे दिन के एक और नाबाद बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (97) को ड्यूमिनी ने पगबाधा आउट कर शतक पूरा करने से रोका। उन्होंने 182 गेंदों की पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। 

Advertisement

ख्वाजा के जाने के बाद पीटर नेविल (60) ने जरूर मैच बचाने के लिए संघर्ष किया लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। मिशेल स्टार्कऔर पीटर सिडल 13-13 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल, गुजरना पड़ेगा इस टेस्ट से

जोस हाजलेवुड (29) ने नेविल के साथ नौवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर मेहमानों को जीत के लिए थोड़ा इंतजार करवाया। लेकिन अंतत: साउथ अफ्रीका ने आस्टेलिया को उसके घर में मात दे दी। 

नाबाद रहने वाले नेविल ने 153 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। 

Advertisement

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 242 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो रनों की बढ़त लेते हुए 244 रनों पर सिमट गई थी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार