3 जून, ओवल (CRICKETNMORE)। चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 96 रन से श्रीलंका को हरा दिया। श्रीलंका की टीम केवल 203 रनों पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के तरफ से केवल उपुल थारंगा ने 57 रन और निरेशन दिक्कवेल्ला ने 41 रन बनाए। इसके अलावा केवल कुशल परेरा कुछ संघर्ष दिखा सके और 44 रन बनाए।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 
साउथ अफ्रीका के तरफ से गेंदबाजी में इमरान ताहिर ने गजब की गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाए। मोर्ने मोर्कल, कगिसो रबादा को 1-1 विकेट मिला। श्रीलंका के 2 बल्लेबाज रन आउट हुए। इससे पहले हाशिम अमला (103) की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने चैम्पियंस ट्रॉफी के तीसरे मैच में शनिवार को श्रीलंका के सामने 300 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

अमला और फॉफ डू प्लेसिस (75) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 145 रनों की साझेदारी की बदौलत एक समय 33 ओवरों में एक विकेट पर 183 रन बना चुकी दक्षिण अफ्रीकी टीम कहीं बड़े स्कोर की और बढ़ती लग रही थी, लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर कई विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका को निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 299 के स्कोर पर सीमित कर दिया। 

अमला ने 115 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रनों की पारी खेली। अमला और प्लेसिस को छोड़कर दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज विकेट पर जम नहीं सका।

बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंकाई गेंदबाजों ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से बांधे रखा। टीम ने अपने 50 रन 13.5 ओवरों में पूरे किए। इससे पहले उसने 13वें ओवर की पहली गेंद पर 44 के कुल स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (23) का विकेट खो दिया था।

Advertisement

हालांकि इसके बाद अमला और डु प्लेसिस ने रन गति को तेज किया। इस जोड़ी ने 6.74 की औसत से 21.3 ओवरों में 145 रनों की साझेदारी की। यह चैम्पियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। प्लेसिस 34वें ओवर में नुवान प्रदीप की गेंद को शॉर्ट मिडविकेट के ऊपर से मारने के प्रयास में दिनेश चंडीमल के हाथों लपके गए। चांडीमल ने उनका शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने 70 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।

दक्षिण अफ्रीका ने 34वें ओवर से 43वें ओवर के बीच 10 ओवरों में मात्र 51 रन जोड़े। मैच का पूरा स्कोरकार्ड

कप्तान अब्राहम डिविलियर्स कुछ खास नहीं कर सके चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से दक्षिण अफ्रीका बैकफुट पर दिखाई देने लगी। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की और रन गति को एक बार फिर नीचे ले आए। डेविड मिलर 18 रन बनाकर 226 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। मिलर के रूप में दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा।

Advertisement

अमला शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर नहीं टिक पाए और रन आउट हो गए। अमला का यह 25वां शतक था। उन्होंने इसके लिए 151 पारियां खेलीं और सबसे कम पारियों में 25 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने भारत के कप्तान विराट कोहली की पछाड़ा। कोहली ने 25 शतक पूरा करने के लिए 162 पारियां खेली थीं।

अंत में ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने 20 गेंदों में पांच चौके तथा एक छक्के की मदद से 38 रन बनाते हुए टीम को चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया। क्रिस मौरिस 20, व्यान पार्नेल नाबाद सात रनों का योगदान दे सके। श्रीलंका की तरफ से प्रदीप ने दो विकेट लिए। सुरंगा लकमल और सीकुगे प्रसन्ना को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार