UAE vs SA, ICC T20 World Cup 2026: एडेन मार्कराम (Aiden Markram) की कैप्टेंसी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बुधवार, 18 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 34वें मुकाबले यूएई (UAE vs SA) को 6 विकेट से हराकर धूल चटाई। गौरतलब है कि उन्होंने अपने ग्रुप स्टेज (ग्रुप डी) के सभी मुकाबले जीते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्कराम ने ही टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद यूएई की टीम अपनी इनिंग के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई।

Advertisement

यूएई के लिए अलीशान शराफू ने सबसे ज्यादा रन बनाए और 38 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली। उनके अलावा टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 12 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 22 रन जोड़े।

बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ी की तो 31 साल के हरफनमौला खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश सबसे सफल रहे जिन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर यूएई के 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश के अलावा एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट और जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट चटकाया। कगिसो रबाडा और क्वेना मफाका का कोई सफलता नहीं मिली।

यहां से अब साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 123 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक रन जोड़े। उन्होंने नंबर-4 पर बैटिंग की और 25 गेंदों पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 36 रन बनाए।

उनके अलावा कैप्टन एडेन मार्कराम ने 11 गेंदों पर 28 रन, रयान रिकेल्टन ने 16 गेंदों पर 30 रन, क्विंटन डी कॉक ने 16 गेंदों पर 14 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 7 गेंदों पर नाबाद 6 रन और जेसन स्मिथ ने 5 गेंदों पर नाबाद 3 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने 13.2 ओवर में टारगेट हासिल किया और आसानी से 6 विकेट से जीत प्राप्त कर ली।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि यूएई के लिए कुल छह खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की जिसमें से चार को सफलता मिली। हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद अरफान, और मुहम्मद फारूक ने एक-एक विकेट निकाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक बार फिर याद दिया दें कि साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और उन्होंने अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर ये कारनामा किया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार