South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Report: साउथ अफ्रीका ने गकबेहरा में खेले दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट में श्रीलंका को 109 रनों से हरा दिया।  इसके साथ ही मेजबान साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। वहीं साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर पहले नंबर पर भी पहुंच गई है। 

Advertisement

348 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम पांचवें दिन दूसरी पारी में 238 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।  जिसमें कप्तान धनंयज डी सिल्वा ने 50 रन, कुसल मेंडिस ने 50 रन और कामिंदु मेंडिस ने 35 रन की पारी खेली। लेकिन टीम के आखिरी 5 विकेट सिर्फ 19 रन के अदंर ही गिर गए। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में केशव महाराज ने 5 विकेट अपने खाते में डाले। वगीं कागिसो रबाडा और डैन पीटरसन ने 2-2 विकेट और मार्को यान्सेन ने 1 विकेट हासिल किया। 

इससे पहले साउत अफ्रीका ने दूसरी पारी में  कप्तान टेम्बा बावुमा 66 रन ,एडेन मार्करम 55 रन और ट्रिस्टन स्टब्स की 47 रन की पारी की बदौलत और 317 रन बनाए और पहली पारी में मिली 30 रन की बढ़त के चलते श्रीलंका को 348 रनों का लक्ष्य दिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने काइल वेरेन (105 रन), रयान रिकेल्टन (101) के शानदार शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा (78 रन) की पारी के दम पर 358 रन बनाए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में श्रीलंका का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने 328 रन बनाए। जिसमें पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, वहीं कामिंदु मेंडिस (48 रन), दिनेश चांदीमल (44 रन) और एंजेलो मैथ्यू (44 रन) ने बी अहम योगदान दिया।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार