पर्थ, 7 नवंबर (CRICKETNMORE)। कागिसो रबाडा की बेहतरीन गेंदबाजी और ड्यूमिनी-एल्गर के शानदार शतकों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में उसने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 2008, 2012 के बाद यह पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में साउथ अफ्रीका की लगातार तीसरी जीत है। 

बड़ी खबर: टीम इंडिया को मिल गया दूसरा विराट कोहली
Advertisement

539 रनों के असंभव से लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी अंतिम दिन उस्मान ख्वाजा के 97 रनों के बावजूद 119.1 ओवरों में 361 रनों पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में रबाडा ने 92 रन देकर 5 विकेट झटके। 

PHOTOS: मिलिए क्रिकेटर मनोज तिवारी की हॉट वाइफ से
Advertisement

इससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी मात्र 242 रनों पर सिमट गई थी, लेकिन फिलेंडर और महाराज की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को भी 244 रनों पर सीमित कर दिया। साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में डी कॉक (84) ने सबसे बड़ी पारी खेली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में वार्नर (97) का योगदान सर्वाधिक था।

यह भी पढ़ें: ना कोहली ना धोनी, हार्दिक पांड्या की सफलता के पीछे है यह भारतीय दिग्गज

लेकिन दूसरी पारी में ज्यां पॉल ड्यूमिनी (141) और डीन एल्गर (127) की शानदार शतकों की बदौलत मेहमान टीम ने वापसी करी और 538 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 12 नवंबर से होबार्ट में खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की टीम इंडिया में वापसी होगी मुश्किल, गुजरना पड़ेगा इस टेस्ट से

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार