Latest WTC Points Table 2023-25: टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में उथल पुथल मचा दी है। अफ्रीकी टीम की श्रीलंका पर जीत और 1 दिसंबर को इंग्लैंड की न्यूजीलैंड पर जीत से अफ्रीकी टीम पांचवें से सीधा दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और अब एकदम से वो फाइनल में पहुंचने के लिए फेवरिट टीम नजर आ रही है।

Advertisement

भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने करारी शिकस्त देकर उनकी पार्टी खराब करने का काम किया है। बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दबदबा बनाए रखा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इंग्लिश टीम की इस जीत से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की 2023-25 ​​की अंक तालिका काफी दिलचस्प बन गई है।

Advertisement

इंग्लैंड पहले ही WTC फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुका है। हालांकि, वो न्यूजीलैंड की पार्टी को खराब कर सकते हैं। इंग्लैंड ने अब न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड का 54.55 अंक प्रतिशत था। अब, वो इस हार के बाद 50.00 पर आ गए हैं। अब अगर इंग्लैंड बाकी दो मैच भी जीत जाता है, तो न्यूजीलैंड WTC अंक तालिका में छठे स्थान पर आ जाएगा।

हालांकि, इंग्लैंड कीवी टीम को हराने पर भी फाइनल की रेस से बाहर ही रहेगा। हालांकि, ये भारत के लिए अच्छी खबर है। टीम इंडिया पहले से ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। अब, वो खुश होंगे कि न्यूजीलैंड की संभावनाओं को झटका लगा है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0 या 5-0 के अंतर से जीतता है, तो रोहित शर्मा की टीम का प्रतिशत 65% से ऊपर होगा।

इस समय भारत को साउथ अफ्रीका से कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है क्योंकि अगर वो सभी मैच जीत जाते हैं, तो भारत के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल होगा। भारत को अपनी ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मैच जीतने होंगे। अफ्रीकी टीम के लिए पॉजीटिव चीज़ ये है कि उन्हें बाकी बचे तीनों मैच अपने घर पर ही खेलने हैं और उनकी विपक्षी टीम भी काफी कमज़ोर नजर आ रही है। उन्हें बचा हुआ एक मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है जबकि दो टेस्ट मैच उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार