Advertisement

India vs South Africa 3rd ODI: क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) के शतक के दम पर साउथ अफ्रीका ने शनिवार (6 दिसंबर) में विशाखापत्तनम में तीसरे औऱ आखिरी वनडे में भारत को जीत के लिए 271 रनों का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और रयान रिकल्टन (1) पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। फिर डी कॉक ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी की। टेम्बा बावुमा ने 67 गेंदों में 48 रन बनाए।

इसके बाद डी कॉक और मैथ्यू ब्रीट्ज़के (24 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। प्रसिद्ध कृष्णा में एक ही ओवर में ब्रीट्ज़के औऱ एडेन मार्करम (1) को आउट कर भारत की मुकाबले की वापसी कराई।

डी कॉक ने 33वें ओवर तक एक छोर संभाले रखा और अपने करियर का 23वां शतक और भारत के खिलाफ रिकॉर्ड सातवां शतक जड़ा। डी कॉक ने 89 गेंदों में 106 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जड़े।

Advertisement

डी कॉक के आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस (29 रन) और मार्को यान्सेन (17) ने साउथ अफ्रीका पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में दोनों का विकेट झटका। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए, जिसके चलते साउथ अफ्रीका 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हुई।

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट, अर्शदीप सिंह और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एडेन मार्करम, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, ओटनील बार्टमैन।

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार