25 दिसंबर। वर्तमान में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज है। जेम्स एंडरसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर अपना जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि जेम्स एंडरसन जैसे ही बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के में मैदान पर उतरेंगे वैसे ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। जेम्स एंडरसन अपने टेस्ट करियर का 150वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरने वाले हैं। जेम्स एंडरसन टेस्ट में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के केवल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं एंडरसन दुनिया के 9वें खिलाड़ी बन जाएंगे जो इस कारनामें को करने में सफल रहे हैं। 

Advertisement

जेम्स एंडरसन ऐसा करते ही भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ और दिग्गज साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस की खास लिस्ट में जगह बना लेंगे। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन से पहले ऐसा कारनामा पूर्व दिग्गज एलिस्टेयर कुक ने कर रखा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार