हैमिल्टन/नई दिल्ली, 26 अक्तूबर (हि.स.) । दक्षिण अफ्रीका यहां सोमवार को न्यूजीलैंड पर जीत हासिल करने के लिए उत्सुक है क्योंकि उसकी आज की जीत आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिग में शीर्ष पर बने रहने के सपने को साकार करेंगी। इससे पहले दो मैचों में आसान जीत दर्ज कर चुकी अफ्रीकी टीम श्रृखंला के तीसरे और आखिरी मैच में क्लिन-स्विप कर दोहरी खुशी मनाना चाहेंगी।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका ने माउंट मोंगनुई में खेले गये पहले दो मैचों में क्रमश: छह विकेट और 72 रन से जीत दर्ज की और अब उसकी निगाह कीवी टीम पर हर हाल में क्लीन स्वीप करने पर होगी। लेकिन यदि न्यूजीलैंड इस मैच में जीत दर्ज कर लेता है तो दक्षिण अफ्रीका को टीम रैंकिंग में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अभी दक्षिण अफ्रीका 115 रेटिंग अंक के साथ शीर्ष पर है लेकिन दूसरे स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया (114 अंक) और भारत (113 अंक) उससे अधिक पीछे नहीं हैं।

Advertisement

वहीं सातवें नंबर पर काबिज न्यूजीलैंड के हाथों एक हार से उसे दो अंक का नुकसान होगा और वह भारत से भी पीछे तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा। यह अलग बात है कि पहले दो वनडे में शानदार प्रदर्शन करके दक्षिण अफ्रीकी टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में इस टीम उम्मीदें है कि वह अपने स्थान पर बरकरार रहेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार