7 मार्च। सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 113 रनो से हरा दिया। श्रीलंका ने दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 45.1 ओवर में 251 रन बनाए तो वहीं श्रीलंका की टीम 32.2 ओवर में केवल 138 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के तरफ से बल्लेबाजी में जहां क्विंटन डीकॉक ने कमाल किया और 94 रन की पारी खेली तो वहीं कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 57 रन बनाए। 

श्रीलंका के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन सिर्फ ओशदा फर्नांडो ने बनाए। ओशदा फर्नांडो ने 31 रन की पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज खासकर कागिसो रबाडा ने कमाल किया और 3 विकेट चटकाए इसके साथ - साथ लुंगी नजीडी, एनरिच नॉर्टजे और इमरान ताहिर ने 2- 2 विकेट लिए। क्विंटन डीकॉक को उनके द्वारा खेली गई 94 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार