मई 29, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): साऊथ अफ्रीका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रिचर्ड लेवी को काउंटी क्रिकेट के एक मैच में सिर पर गेंद लगने के बाद अस्पताल में भर्ति कराया गया। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं है। नॉर्थम्पटनशायर के लेवी को उस वक्त सिर में चोट लगी जब वे काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में वॉरेसेस्टरशायर के खिलाफ दूसरी पारी में 28 रन पर खेल रहे थे। लेवी के हेलमेट पर गेदं लगने के बाद वे चोटिल हो गए।
Advertisement
इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 29 वर्षीय लेवी ने साऊथ अफ्रीका के लिए 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 236 रन बनाए हैं। टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 117 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
Advertisement