दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के कप्तान टेम्बा बावुमा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना चाहते हैं और खेलना ही नहीं वो एक आईपीएल टीम की कप्तानी करने का सपना भी देख रहे हैं। हालांकि, उनका ये सपना कभी पूरा होगा या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन फिलहाल वो अफ्रीकी टीम की कप्तानी पर ही फोकस कर रहे हैं।

Advertisement

क्विंटन डी कॉक के कप्तानी छोड़ने के बाद बावुमा को दक्षिण अफ्रीका का लिमिटेड ओवर कप्तान बनाया गया था और नौ जून से भारत के खिलाफ शुरू होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी वही राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करेंगे। बावुमा ने अभी तक सभी प्रारूपों में एक बल्लेबाज के रूप में शानदार काम किया है। बावुमा अब तक 51 टेस्ट मैचों में 2612 रन बना चुके हैं। वहीं 19 वनडे मैचों में 722 रन और 21 टी20 मैचों में बावुमा ने 501 रन बनाए हैं। 

Advertisement

बावुमा ने क्रिकेट मंथली से बातचीत के दौरान अपने सपने के बारे में बताया, "मैं आईपीएल में खेलना चाहूंगा। मेरा प्रदर्शन जितना मजबूत होगा, अवसर उतना ही अधिक यथार्थवादी होगा। मैंने एक आईपीएल टीम की कप्तानी करने की फैंटेसी रखी हुई है। मुझे नहीं पता कि ये कहां से आता है। मैं भी वो अनुभव प्राप्त करना चाहता हूं। लेकिन ऐसा होने से पहले मुझे किसी आईपीएल टीम में शामिल होने की जरूरत है!" 

आपको बता दें कि बावुमा की अगुवाई वाली टीम 9 जून (गुरुवार) को होने वाले अरुण जेटली स्टेडियम में पहले मैच से पहले दिल्ली पहुंच चुकी है। दक्षिण अफ्रीका नंबर 1 रैंक वाली टी 20 टीम का सामना करने और अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होगा। दोनों टीमें पिछली बार तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में आमने सामने हुई थीं जहां दक्षिण अफ्रीका ने क्रमशः 2-1 और 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार