दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कप्तान सुने लूस ने कहा है कि उनकी टीम भारतीय महिला टीम की चुनौती से पार पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। क्रिकबज के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका को भारत के साथ पांच वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में सात मार्च को पहला वनडे खेला जाएगा।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जहां हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली थी वहीं, भारतीय महिला टीम ने करीब पिछले एक साल से कोई मुकाबला नहीं खेला है और कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद टीम का यह मुकाबला होगा।

लूस ने कहा, "भारतीय टीम के पास मिताली राज और हरमनप्रीत कौर जैसे शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगता है कि टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। हमने भारत दौरे से पहले मुकाबले खेले हैं लेकिन भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं खेला है जो हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है।"

लूस ने बताया कि वह इस सीरीज से अगले साल होने वाले विश्वकप तैयारियां कर सकती हैं। उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से करीब पिछले एक साल में क्रिकेट नहीं खेलना और उसके बाद लगातार दो सीरीज खेलना काफी उत्साहित करने वाला है। इससे अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए काफी मदद मिलेगी।"

दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल छह दिनों के निर्धारित क्वारेंटीन में है जिसके बाद वह सात मार्च को होने वाले पहले मैच से पहले दो दिन ट्रेनिंग करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार