दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में शनिवार (31 अगस्त) के दिन फैंस को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला।साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के प्रियांश आर्य ने नॉर्थ दिल्ली के मनन भारद्वाज के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया।

Advertisement

इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे प्रियांश इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले भी पहले बल्लेबाज हैं और अब इस मैच में उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर युवराज सिंह की यादों को ताज़ा कर दिया। 12वें ओवर में जब मनन गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि इस ओवर में उनका क्या हाल होने वाला है?

Advertisement

प्रियांश ने पहली ही गेंद से मनन की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी और एक के बाद एक 6 छक्के जड़ दिए। प्रियांश के बाद अगले ओवर में आयुष बदौनी ने भी अपना असली रंग दिखाते हुए ओवर में 4 छक्के और 1 चौके समेत कुल 29 रन लूट लिए। इन दोनों बल्लेबाजों ने नॉर्थ दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। 

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक दिल्ली प्रीमियर लीग में 566 रन बना दिए हैं जिसमें उनके दो शतक भी शामिल हैं जबकि उनका सबसे कम स्कोर 45 रन है। प्रियांश ने इस टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उनके पीछे कौन सी टीम जाती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार