Southern Brave Women vs MI London Women: सदर्न ब्रेव ने सोमवार (27 जुलाई) को साउथेम्पटन में खेले गए द हंड्रेड महिला 2026 (The Hundred Women) के रोमांचक मुकाबले में एमआई लंदन को 1 रन से हरा दिया। लगातार तीसरी जीत के साथ सदर्न ब्रेव की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सदर्न ब्रेव की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसमें लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 30 गेंदों में 35 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 22 गेंदों में 32 रन और ओपनर बैटर माया बाउचर ने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।
एमआई के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हेली मैथ्यूज ने 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा निकोला कैरी, अमेलिया केर और टॉरिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में एमआई लंदन की टीम 3 विकेट गवाकर 125 रन तक पहुंची। टॉप 3 बैटर ने शानदार पारियां खेली लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सकी। ओपनर डैनी वायट-हॉज ने 42 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने बल्लेबाजी भी योगदान देते हुए 28 गेंदों में 32 रन और कप्तान हॉली आर्मिटेज ने 21 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली।
सदर्न ब्रेव के लिए कप्तान सोफी मोलिन्यू, इज़ी वोंग और सारा ग्लेन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
Also Read: LIVE Cricket Score
रोड्रिग्स को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।