Southern Brave Women vs MI London Women: सदर्न ब्रेव ने सोमवार (27 जुलाई) को साउथेम्पटन में खेले गए द हंड्रेड महिला 2026 (The Hundred Women)  के रोमांचक मुकाबले में एमआई लंदन को 1 रन से हरा दिया। लगातार तीसरी जीत के साथ सदर्न ब्रेव की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सदर्न ब्रेव की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसमें लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 30 गेंदों में 35 रन, जेमिमा रोड्रिग्स ने 22 गेंदों में 32 रन और ओपनर बैटर माया बाउचर ने 22 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

एमआई के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हेली मैथ्यूज ने 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा निकोला कैरी, अमेलिया केर और टॉरिस ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में एमआई लंदन की टीम 3 विकेट गवाकर 125 रन तक पहुंची। टॉप 3 बैटर ने शानदार पारियां खेली लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सकी। ओपनर डैनी वायट-हॉज ने 42 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए। उनके अलावा हेली मैथ्यूज ने बल्लेबाजी भी योगदान देते हुए 28 गेंदों में 32 रन और कप्तान हॉली आर्मिटेज ने 21 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेली।

सदर्न ब्रेव के लिए कप्तान सोफी मोलिन्यू, इज़ी वोंग और सारा ग्लेन ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोड्रिग्स को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार